फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ से साढ़े पांच लाख की लूट

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/रामपुर मनिहारन/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार सर्राफ से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट करते हुए कनपटी पर तमंचा सटाकर साढ़े पांच लाख रुपये कीमत के आभूषणों से भरा बैग, दस हजार रुपये, मोबाइल लूट लिया। लूट का शिकार हुआ सर्राफ रात में ही रामपुर मनिहारान थाने पहुंचा लेकिन उसे दूसरे थाने का मामला बता कर टरका दिया गया।
विज्ञापन


गांव जानखेडा निवासी रोहताश पुत्र विक्रम की पास के गांव ढाकादेई में सर्राफ की दुकान है। ढाकादेई नानौता थाना क्षेत्र का गांव है। सोमवार देर शाम सात बजे वह दुकान बंद कर बाइक से बैग में जेवर लेकर गांव लौट रहा था। उसके अनुसार ढाकादेई गांव से निकलते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया।

जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने तमंचा सटाकर उसके साथ मारपीट कर डाली। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर बदमाशों ने रोहताश से आभूषणों से भरा बैग, दस हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित रामपुर मनिहारान थाने पहुंचा। जहां उसे मामला नानौता थाना क्षेत्र का बताते हुए टरका दिया गया। इसके बाद वह नानौता भी गया लेकिन उसे वहां से घटनास्थल रामपुर मनिहारान का बता दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को लूट का शिकार हुए सर्राफ के साथ उसके गांव के काफी ग्रामीण रामपुर मनिहारान थाने पहुंचे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष राकेश सिसौदिया का कहना है कि लूट संदिग्ध लग रही है। घटनास्थल नानौता क्षेत्र का है।

उधर नानौता थानाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा का कहना है कि वे लूट की सूचना के बाद मौके पर गए थे लेकिन ग्रामीणों ने जो घटनास्थल बताया वह रामपुर मनिहारान क्षेत्र में आता है। उधर लूट की सूचना पर थाने पहुंचे सीओ हरि प्रकाश कसाना ने मामले की जानकारी ली और रामपुर एसओ को जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें