फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर चला हंगामा

Sun, 08 May 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
विज्ञापन
मिर्जापुर थाने में शुक्रवार की रात हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर थाना मिर्जापुर में रात के तीन बजे तक हंगामा चलता रहा। आरोपी की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद ही भीड़ शांत हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी मौके पर बुलाई गई थी। आरोपी के घर पर भी सुरक्षा की दृष्टि से रातभर पीएसी तैनात रही। 
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार की दोपहर मिर्जापुर निवासी सचिन पुत्र गीता सैनी ने फेस बुक पर पानी की बर्बादी को लेकर पोस्ट किया था। इसमें एक संप्रदाय विशेष पर पानी की बर्बादी का आरोप लगाया गया था।

इसकी खबर फैलते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। समुदाय के सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आक्रोशित भीड़ के तेवर को देखते हुए रात में ही कई थानों की पुलिस के अलावा पीएसी मौके पर भेजी गई थी। एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता, सीओ चरण सिंह यादव के बाद एसपी देहात भी मौके पर पहुंच गए थे।

एमएलसी उमर अली खान एवं महमूद अली ने भी थाने पहुंचकर भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की जिद पर अड़ी थी। तड़के तीन बजे तक थाने में हंगामा चलता रहा। पुलिस ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर बेहट कोतवाली भेजा। 

मिर्जापुर के ही सद्दाम पुत्र शफीक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। साइबर क्राइम की टीम को बुलवाकर आरोपी का मोबाइल उनकी कस्टडी में दे दिया गया। इसके बाद ही भीड़ शांत हुई। उधर, आरोपी के घर की सुरक्षा में पुलिस सुबह तक तैनात रही। इंस्पेक्टर शैलेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें