फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ से दिनदहाड़े लूट

Wed, 13 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
invastegation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े तमंचे के बल पर सराफ से ज्वैलरी से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद बदमाश तमंचे से फायर करते हुए फरार हो गए। बैग में साढ़े तीन लाख रुपये की ज्वैलरी और नगदी थी।
विज्ञापन


सहारनपुर में सराफा बाजार स्थित श्री गुरुदेव ज्वैलर्स का मालिक अंशुल मित्तल पुत्र रोकश मित्तल मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपनी बाइक से देहात क्षेत्र के सुनारों को उनके आर्डर के जेवरात सप्लाई करने मिर्जापुर जा रहा था।

गांव पठेड़ के निकट बिजली उपकेंद्र के मोड़ पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने अंशुल को ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचे दिखाकर उससे ज्वैलरी से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन


बैग में साढे़ चार किलो चांदी के जेवर, तीस ग्राम सोने के जेवर, उसके गले में पड़ी दो तोले की सोने की चैन, एक सोने की अंगूठी तथा दस हजार रुपये थे। बदमाशों ने अंशुल का मोबाइल नीचे गिराकर तोड़ दिया।

इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ से राहगीर आ गए। लोगों को आता देख बदमाश तमंचे से हवाई  फायर कर गंदेवड़ की तरफ भाग गए। राहगीरों के कहने पर पीड़ित टोडरपुर पुलिस चौकी पहुंचा और लूट की जानकारी दी।

सूचना पर थाना प्रभारी सतीश चंद त्यागी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।  एक सप्ताह पहले हुई लूट का खुलासा नहीं ः थाना चिलकाना के गांव सीकरी कलां में आठ जुलाई की शाम करीब छह बजे पांच बाइक सवारों ने रिवाल्वर के बल पर सेठपाल के परिजनों को बंधक बनाकर 50 हजार नकद तथा करीब दो लाख का जेवर लूट लिया था। पुलिस ने डकैती की इस घटना को लूट बनाकर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस अभी तक इसका खुलासा नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें