फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग कर हो गए फरार

Mon, 27 Mar 2017 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
बरथा असलमपुर के पास यमुना नदी का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थीतकी गांव में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 15 किलो मीट और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


रविवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि थीतकी स्थित कय्यूम के घेर में गोवंश का कटान किया जा रहा है। तुरंत ही पुलिस की एक टीम छापामारी के लिए गांव में पहुंची। पुलिस ने जैसे ही घेर का दरवाजा खटखटाया तो एक व्यक्ति दरवाजा खोलने आया उसने पुलिस को देखते ही फायर कर दिया। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस घेर में दाखिल हुई तो आरोपी छत के रास्ते भागने लगे। 

पुलिस ने पीछा किया। लेकिन तब तक वह जंगल में फरार हो चुके थे। पुलिस ने 15 किलो मीट और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि फरार हुए वसी, जावेद, गय्यूर, मतलूब और कय्यूम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों तलाश तेज कर दी है। बता दें कि जिले में पहले भी गोकशी करने वाले पुलिस को इसी तरह चुनौती देते रहे हैं। लेकिन आरोपियांे तक ठीक से प्लानिंग तक नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें