फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल खुलने के डर से की थी मासूम की हत्या

Sat, 21 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के गांव घाटहेड़ा में सात साल की मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


गांव के ही एक युवक ने अपनी रिश्तेदारी में आए अपने साथी के साथ मिलकर हवस मिटाने के लिए घिनौने कृत्य को अंजाम दे डाला। फिर पोल खुलने के डर से बच्ची के ही स्वेटर से गला घोंटकर हत्या कर डाली। 

16 जनवरी को स्कूल से आते समय कक्षा तीन की सात वर्षीय छात्रा लापता हो गई थी। शाम को उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में पास ही ईख के खेत में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में उसकी रेप के बाद हत्या करने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रेप और हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भारत सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा गांव के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।

जिसके बाद घाटहेड़ा के हिमांशु और सुनहेटी खड़खड़ी के दीपक के नाम सामने आए। पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को हिमांशु को गांव में गन्ना तौल केंद्र के पास से और दीपक को घाटहेड़ा में ही उसके मामा विजयपाल के घर से गिरफ्तार कर लिया था।
 
पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों ने ही छात्रा को जबरन उठाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने का प्लान बनाया था। लेकिन बाद में पोल खुलने के डर से उसकी हत्या करनी पड़ी। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है। 

पुलिस अधीक्षक भारत सिंह ने बताया कि दीपक उर्फ सुरक्षित का चाचा ग्राम सुनहैटी खड़खड़ी निवा गुड्डू भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है। बाद में सुलह समझौता करने के बाद ही वह जेल से बाहर आ सका।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें