फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर

Thu, 23 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चाेर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस ने बाइक चोर गैंग के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नौ बाइक और दो स्कूटी बरामद की हैं। हसनपुर चौक पर मंगलवार को वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने हसनपुर चौक पर एक स्कूटर पर आ रहे दो युवकों को रोक लिया। दोनों युवकों को पकड़कर पूछताछ की तो बाइक चोरी की वारदात का खुलासा हुआ।

पकड़े गए दोनों युवकों ने अपना नाम मोनू निवासी कांकरकुई थाना रामपुर एवं चंचल निवासी संदल सिंह का बेहड़ा, थाना फतेहपुर बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो चाकू भी बरामद किए।

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक्टिवा स्कूटर दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी से चोरी किया। एक बाइक साउथ सिटी से, एक बाइक पेगासस अस्पताल, वसंत विहार से चोरी की। जबकि अन्य बाइक आसपास के शहरों से चोरी की।
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी निशानदेही पर ग्राम लंढोरा के रास्ते पर स्थित गुलबहार के बाग से नौ बाइक एवं दो स्कूटर बरामद किए। एसपी सिटी ने बताया कि सभी बरामद वाहनों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों द्वारा कुछ वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई है तथा वाहनों को चोरी कर सस्ते दामों में बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें