फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन स्टोन क्रेशर सीज किए

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर पाबंदी के बावजूद चलाए जा रहे स्टोन क्रेशरों एवं स्क्रीनिंग प्लांट को सील कर रही पुलिस, प्रशासनिक एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों की टीम की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रही। टीम ने तीन क्रेशर मशीनों को सील किया। इसी के साथ चार दिन की कार्रवाई में टीम अब तक तहसील बेहट क्षेत्र में 20 क्रेशर एवं स्क्रीनिंग प्लांट की मशीनों को सीज कर चुकी है। 
विज्ञापन


एनजीटी की सख्ती के चलते पिछले चार दिन से पुलिस, प्रशासनिक एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों की टीम रोक के बावजूद चलाए जा रहे स्टोन क्रेशर एवं स्क्रीनिंग प्लांट  सील कर रही है। बुधवार तक टीम ने तहसील बेहट के बेहट कोतवाली एवं थाना मिर्जापुर क्षेत्र में 17 स्टोन क्रेशर एवं स्क्रीनिंग प्लांट सील किए थे।

टीम की यह कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रही। टीम की कार्रवाई से क्रेशर मालिकों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम बेहट डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन अवैध क्रेशरों की मशीन को सील किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें