सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने गांव चाटका के जंगल से एक गोतस्कर को पकड़ा है। पुलिस ने दो गाय और पशु काटने के उपकरण बरामद किए।
कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित को सूचना मिली थी कि कुछ गोतस्कर चाटका के जंगल में गायों को काटने के लिए लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापा मारा।
पुलिस को देखते ही तस्कर भाग निकले, जबकि एक तस्कर को गाय काटने के उपकरणों और गायों को बेहोश करने के इंजेक्शन के साथ पकड़ा। साथ ही उसके पास से दो गाय भी बरामद की।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सद्दाम पुत्र सुल्तान निवासी मोहम्मदपुर थाना जनकपुरी बताया। उसने भागे साथी तस्करों के नाम अलीम पुत्र माजिद निवासी मुगल माजरा थाना देहात कोतवाली, जीशान पुत्र हाफिज, लालू पुत्र फैजान निवासीगण मोहम्मदपुर थाना जनकपुरी बताया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, हसनपुर चौकी इंचार्ज संजीव यादव ने एक साल से वांछित चल रहे नरेश और ब्रह्मपाल पुत्रगण जय सिंह को अभिषेकनगर से गिरफ्तार किया। दोनों पर दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। चौकी इंचार्ज ने भी इसकी पुष्टि की।
उधर, कानपुर निवासी एक युवती ने नानौता के देवबंद रोड निवासी रजनीश नौटियाल पुत्र जौहर सिंह पर आरोप लगाते हुए बताया कि छह माह पूर्व उसके मोबाइल पर एक काल आई।
इसमें काल करने वाले ने अपना नाम रिजवान खान व एक पार्टी का नेता बताते हुए कहा कि वह नौकरी लगवाने का काम करता है। जिसके चलते युवती उसकी बातों में आ गई और नानौता चली आई।
युवती के यहां रजनीश नोटियाल उसे सहारनपुर में एक वकील के पास ले गया। जहां युवती से कोरे कागजात पर साइन कराए। युवती ने बताया कि आरोपी रजनीश नोटियाल उसे अपने साथ एक सुनसान मकान में ले गया।
जहां उसे बंधक बनाकर लगभग तीन माह तक उसके साथ मारपीट करते हुए बलात्कार किया। पीड़िता किसी प्रकार उसके चंगुल से छुटकर अपने परिजनों के पास कानपुर पहुंची।
परिजन थाना नानौता पर पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने रजनीश नोटियाल का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दि दिया। पुत्र जौहर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यौन शोषण करने का आरोपी युवक रजनीश नोटियाल कैराना लोकसभा का चुनाव लड़ चुका है।