फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबोचे 13 शातिर बदमाश

Mon, 07 Aug 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस द्वारा दबोचे गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर  पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए डकैतों को ट्रक यूनियन के ग्राउंड में घेर लिया और मुठभेड़ के बाद छह को दबोच लिया, जबकि दो फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का सामान, तमंचा एवं बाइक बरामद की है। 
विज्ञापन


शनिवार की रात कुतुबशेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रक यूनियन ग्राउंड में डकैती की योजना बना रहे बदमाशों की लगभग सवा बजे घेराबंदी कर ली। नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस से घिरा देख डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे।

लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर छह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम इरशाद निवासी मोहल्ला राही, थाना कैराना, शामली, राघव निवासी मोहल्ला सुभाष नगर, नई मंडी मुजफ्फरनगर, सलीम उर्फ गुड्डू निवासी नीला रोजा
विज्ञापन


झिंझाना, अमजद निवासी कसेरू, शाहपुर मुजफ्फरनगर, राशिद निवासी मोहल्ला खैल, कांधला, शामली, नदीम निवासी मोहल्ला सरवर नई मंडी मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, दो चाकू, एक बाइक, सात मोबाइल, नगदी, सोनेे, चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। जबकि इनके दो साथी इसरार निवासी गंगोह तथा शहजाद निवासी देवबंद फरार होने में सफल हो गए। 

एसपी सिटी ने बताया कि बदमाश मुजफ्फरनगर में इकट्ठा होते थे। वहां से आकर सहारनपुर के मोहल्लों में घूमकर डकैती की योजना बनाते थे और रात में डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। 

उधर नानाैता पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने शातिर तीन बदमाशों को चोरी की बाइक, दो तमंचे, 6 कारतूस, एक चाकू के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

शनिवार की शाम करीब आठ बजे थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, एसआई सुरेंद्र सिंह, एसआई सतीश कुमार पुलिस बल के साथ दिल्ली हाईवे पर स्थित जंधेड़ी चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक सहारनपुर से शामली की ओर जा रहे थे। 

पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया तो बाइक की गति बढ़ा दी गई। जिस पर पुलिस ने पुलिस ने बाइक सवारों को पकड़ने की कोशिश की तो बाइक सवार युवक बाइक से कूदकर जंगल के रास्ते भागने लगे।

इसी बीच तीनों युवकों ने पुलिस बल फायर झोंक दिया। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो फायर किए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बाइक सवार तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को बदमाशों के पास से दो तमंचे, 6 जिंदा कारतूस, दो खोके, एक चाकू तथा चोरी की बाइक बरामद की है। 

 थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए गुड्डू उर्फ जोनी पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम डूंगर थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर, विजय पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम सुन्ना आजादपुर थाना कांधला जिला शामली तथा शिवा पुत्र अनिल निवासी ग्राम खेड़ीकरमू जिला शामली शातिर किस्म के बदमाश है। पकड़े गए बदमाशों का पुलिस ने चालान  किया है।

गागलहेड़ी पुलिस और स्वाट टीम ने लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के चार आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और लूटा गया सामान भी बरामद किया है। 

शनिवार की रात को स्वाट टीम व थाना गागलहेड़ी पुलिस की टीम ने सिवाया रोड के पास खाली पड़े प्लाट में चोरी की योजना बना रहे चार लोगों की घेराबंदी की। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि  पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया।

लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम जाहिद निवासी शाहपुर थाना गजरौला, जिला अमरोहा हाल निवासी मन्नू एकता कालोनी फातमा मस्जिद के पास सहारनपुर, जाहिद निवासी कठेरूआ थाना गजरौला अमरोेहा हाल निवासी मन्नू एकता

कालौनी फातमा मस्जिद के पास सहारनपुर, असलम निवासी एकता कालोनी तथा इफ्तकार निवासी चांद कालोनी गली नंबर 25 पीर वाली गली, सहारनपुर बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे तथा दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की बाइक, नगदी एवं आभूषण बरामद किए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें