फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की जहर खाने से मौत

Sun, 02 Oct 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में गांव रेहड़ी मलकपुर निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। 
विज्ञापन

थाने के गांव रेहड़ी मलकपुर निवासी राकेश की शादी 12 वर्ष पूर्व थाना नागल के गांव पहाड़पुर निवासी रेमी से हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी। शनिवार की सुबह रेमी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के भाई जोगेंद्र सिंह ने तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, विवाहिता के ससुराल पक्ष की ओर से बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी सुशील कुमार दूबे को बताया कि संतान न होनेपर रेमी ने स्वयं जहर खाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें