फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रोगी से अभद्रता पर हंगामा

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
महिला मरीज से छेड़छाड़ के मामले में डॉक्टर का घेराव कर हंगामा करते मरीज और तीमारदार। - फोटो : Female patient siege to the doctor in case of manipulating the patient and Timardar commotion
विज्ञापन
शहर की कमेला कॉलोनी स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में तैनात एक डॉक्टर पर महिला रोगी के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मरीजों और उनके तीमारदारों ने शनिवार दोपहर हंगामा काटा।
विज्ञापन


चिकित्सक पर महिला मरीजों और स्टाफ के साथ अमर्यादित व्यवहार के आरोप लगाते हुए करीब तीन घंटे तक यहां शोरशराबा चलता रहा। आरोपी डॉक्टर का घेराव करते हुए उसे यहां से तुरंत हटवाने की मांग की गई। बाद में हालात को भांपते हुए मंडी थाना पुलिस आरोपी डॉक्टर को भीड़ से छुड़ाकर ले गई।

थाना मंडी क्षेत्र की कमेला कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र संचालित किया जा रहा है। शनिवार दोपहर जब यहां काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मरीज मौजूद थे, तो कुछ महिला रोगियों ने यहां तैनात चिकित्सक डा. गुरुबख्श सिंह के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि चिकित्सक ने एक महिला रोगी को चेक करने के बहाने बदसलूकी की है। इसे लेकर बाद में अन्य मरीज भी चिकित्सक के खिलाफ हंगामा करने लगे। करीब दो घंटे तक जारी हंगामे के बीच डॉक्टर गुरबख्श सिंह ने उसे छोड़ देने के लिए कहा।

प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर मौजूद मरीज और तीमारदार चिकित्सक का घेराव करते हुए बोलते रहे कि ऐसे डॉक्टर को यहां नहीं रहने देंगे। हंगामे के दौरान मुस्कान, तहजीब, गुफरान, जमशेद, गुलशाना, शहजाद, रिजवान, उस्मान, शबनम, मैरी, निशी, पप्पू अन्य काफी संख्या में मरीज और तीमारदार   मौजूद रहे।

q चिकित्सक बोला, फिलहाल माफ कर दो ः हंगामे और घेराव के बीच किसी तरह केंद्र से बाहर निकलने पर चिकित्सक गुरबख्श सिंह ने लोगों की भीड़ के सामने हाथ जोड़ते हुए कहा कि फिलहाल उसे माफ कर दो। इतना ही नहीं उसने सीएमओ के नाम एक लेटर लिखकर इस चिकित्सा केंद्र की जगह किसी दूसरी जगह स्थानांतरण की भी मांग कर दी। 
विज्ञापन


हंगामे के बीच मंडी थाने से पहुंची पुलिस ने लोगों के गुस्से और हालात को भांपते हुए चिकित्सक को यहां से निकलवाया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें