फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सर्राफ को गोली मारी

Tue, 02 Feb 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से लौट रहे सर्राफ को बेखौफ बदमाशों ने सरेशाम घर के बाहर ही गोली मार दी। गोली लगते ही सर्राफ मौके पर गिर गया। सर्राफ के शोर से आसपास के लोग बाहर आ गए और उन्हें देखकर बदमाश वहां से भाग गए। माना जा रहा है कि लूट के इरादे से बदमाश पहले से ही वहां डटे थे और विफल होने पर गोली मार दी। घायल सर्राफ को दिल्ली रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मंदाकिनी विहार निवासी शशांक जैन की नखासा बाजार में सर्राफ की दुकान है। रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर सर्राफ जैसे ही मंदाकिनी विहार में स्कूटर से अपने घर के बाहर पहुंचे थे। वहां पहले ही घात लगाकर बैठे दो बदमाश उनकी ओर बढ़े।

अपनी ओर दो लोगों को आता देख सर्राफ ने शोर मचा दिया। शोर से घबराए बदमाशों ने सर्राफ पर फायर झोंक दिया। गोली उसके कूल्हे में लगी और वह मौके पर ही गिर गया। इसके बाद वह शोर मचाने लगा। इससे घबराए बदमाश बाइक से वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने तत्काल घायल सर्राफ को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


इसके बाद अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान शुरू करा दिया। उधर, पुलिस इस मामले में आपसी रंजिश की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बदमाशों के पास थी पूरी सूचना
वारदात से यह जाहिर हो रहा है कि बदमाशों ने पहले से रेकी कर रखी थी। सर्राफ के वापसी के वक्त उनकी मौजूदगी से यह साफ है कि बदमाशों को पता होगा कि दुकान से लौटते वक्त उससे लूट की वारदात संभव थी। हालांकि पुलिस इसे लूट के साथ आपसी रंजिश से भी जोड़ रही है।

सर्राफा कारोबारियों में रोष
लगातार सर्राफा कारोबारियों के साथ हो रही वारदात से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों का कहना है कि अगर ऐसा ही माहौल रहा तो व्यापार बंद करने के अलावा कोई विकल्प  नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें