फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर उसंड़ में बवाल

Wed, 17 Aug 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
विज्ञापन
उसंड़ गांव में उपद्रवियों को घरों से निकालकर लाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उसंड़ गांव में 15 अगस्त की रात दलित युवती से छेड़छाड़ की घटना के बाद बवाल हो गया। दलित और कांबोज बिरादरी के लोगों की भीड़ ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग की। पथराव में एक अधिवक्ता घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ ने उन पर भी पथराव कर दिया। कुछ उपद्रवियों ने मकानों की छत पर चढ़कर फायरिंग भी की। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने हवाई फायर कर अपनी जान बचाई। इस पर कई थानों से फोर्स और पीएसी मौके पर भेजी गई। भीड़ ने उन पर भी पथराव कर दिया। हालात बेकाबू होते देख आरएएफ को भी बुलाना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान में छेड़छाड़ के एक आरोपी समेत पांच उपद्रवियों को हिरासत में लेकर कोतवाली भिजवाया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस और पीएससी बल तैनात किया गया। 

कोतवाली बेहट क्षेत्र के  उसंड़ गांव में सोमवार की रात करीब नौ बजे एक दलित युवती अपने पिता के साथ  एक चिकित्सक के क्लीनिक पर दवाई लेने गई थी। आरोप है कि कांबोज बिरादरी के दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसे लेकर तनाव हो गया और दोनों बिरादरियों के लोगों की भीड़ आमने-सामने आ गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। पथराव में अधिवक्ता संजय कांबोज घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव और फायरिंग की। पथराव में महेश और राजेंद्र समेत कई पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। पुलिसकर्मियों ने हवाई फायर  कर जान बचाई और गांव से बाहर निकलकर अधिकारियों को सूचना दी।

जिसके बाद  मिर्जापुर, बिहारीगढ़, फतेहपुर, कोतवाली देहात आदि थानों से पुलिस फोर्स और  पीएसी मौके पर भेजी गई। बाद में आरएएफ को भी बुला लिया गया। सीओ सुधीशचंद्र शंखधर ने मौके पर कमान संभाली और भीड़ को काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग कराना पड़ा। 

इसके बाद सीओ की अगुवाई में पुलिस और पीएसी ने घरों में तलाशी लेकर छेड़छाड़ के आरोपी समेत पांच उपद्रवियों को धर लिया। एसपी देहात जगदीश  शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी करने के बाद गांव में भारी पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया। 

इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट
कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिरोही ने उपद्रव कराने  के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान रविंद्र प्रताप पुत्र मेवाराम, धीर सिंह पुत्र नेमचंद, संदीप पुत्र रघुवीर सिंह और संजू पुत्र मेघपाल समेत 50-60 अज्ञात  उपद्रवियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 332, 353, 336,  427, 504, 7-क्रिमनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

नामजद आरोपियों को  पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। उधर, छेड़छाड़ से पीड़ित युवती की  तहरीर पर पुलिस ने राहुल पुत्र रमेश और विदित पुत्र मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से पुलिस ने विदित को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। 

पीड़ित  युवती की तहरीर पर छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उधर, पुलिस की तरफ से भी चार नामजद और 50-60 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट की गई है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। 
विज्ञापन

- सुधीशचंद्र शंखधर, सीओ बेहट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें