फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे के मुंशी से लूटपाट

Tue, 29 Mar 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
विज्ञापन
लूट के दौरान घायल भट्ठा मुंशी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने ईट भट्टे के मुंशी से दिनदहाड़े हथियारों के बल पर छह हजार रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर सिर में तमंचों की बटों से वार कर घायल कर दिया। मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन


गंगोह कोतवाली के गांव बाढ़ीमाजरा निवासी महेंद्र सलारपुरा मार्ग स्थित ईंट भट्टे पर मुंशी है। सोमवार दोपहर वह खाना खाने के लिए साइकिल से घर जा रहा था।

रास्ते में पीछे से आए पल्सर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचों से आतंकित कर उसकी जेब से छह हजार रुपये निकालने लगे।

विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर में तमंचों की बटों से कई वार किए। वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश नगदी लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


लगातार चुनौती दे रहे बदमाश
गंगोह। क्षेत्र में बदमाश एक के बाद एक वारदात कर पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। दस दिन के भीतर फर्नीचर एवं पशु व्यापारी से लूट समेत पांच वारदातें कर चुके हैं।

पुलिस आज तक एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। लूट की बढ़ती वारदातों से व्यापारियों और नागरिकों में रोष है। उधर, कोतवाली प्रभारी  का कहना है कि टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं, जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें