फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का मिस गोला फटने से दो की मौत

Fri, 06 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
शव के साथ मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में आरक्षित वन क्षेत्र में सेना फायरिंग अभ्यास के दौरान मिस हुए गोले में विस्फोट होने से लकड़ी बीनने जंगल में गए कोठड़ी चेतराम गांव निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसपी देहात रफीक अहमद, सीओ बेहट बीपी जाखड़ और थाना बिहारीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे शिवालिक प्रभाग की शाकंभरी देवी वन रेंज क्षेत्र की कोठडी बीट में हुआ।

थाना बिहारीगढ़ का कोठड़ी चेतराम गांव शिवालिक जंगल से सटा हुआ है। इस गांव का सोनू (26) और उसका छोटा भाई निखिल (10) पुत्र चमन सिंह अपनी मां शिक्षा और बहन गीता के साथ कोठड़ी बीट के जंगल में लकड़ी बीनने गए थे।
विज्ञापन


लकड़ी बीनते समय सेना फायरिंग अभ्यास के दौरान मिस हुए गोला फट गया। विस्फोट में सोनू की मौके ही मौत हो गई, जबकि निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

आंखों के सामने एक भाई की खून से लथपथ लाश और दूसरे भाई को तड़पते देखकर शिक्षा बेहोश हो गई। गीता रोते-चिल्लाते हुए गांव की तरफ दौड़ी और ग्रामीणों को मौके पर लेकर आई। ग्रामीणों ने घायल निखिल तुरंत अस्पताल भिजवाया।

उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही मासूम निखिल ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर थाना बिहारीगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके पर पड़े सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


एसपी देहात रफीक अहमद और सीओ बीपी जाखड़ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। सोनू और निखिल की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें