फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली में जलकर विवाहिता की मौत

Fri, 18 Sep 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कुराली में एक विवाहिता की जलने से मौत हो गई। मायके वालों ने कमरे में बंद कर केरोसिन से जलाने का आरोप लगाया है। झुलसी महिला को शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर शामली से पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल में विवाहिता का उत्पीड़न किया जा रहा था। जमीन के लालच में उसे मार दिया गया। घटना के बाद से महिला की ससुराल पक्ष के लोग गांव से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


शामली जिले के कैराना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी ओमप्रकाश ने करीब आठ साल पहले बेटी राजेश की शादी जनपद के नकुड़ क्षेत्र के गांव कुराली में की थी। बताया गया है कि शादी के बाद से ही जेठ जेठानी से लेकर अन्य ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे। जमीन के चक्कर में उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। शनिवार को विवाहिता के भाई राजेंद्र और अन्य परिजनों को पता चला कि ससुराल में राजेश को जला दिया गया है। झुलसी और बेसुध हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

राजेंद्र ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को जेठ, जेठानी, पति और भतीजे ने मिलकर मारा है। राजेश को कमरे में बंद कर केरोसिन छिड़कर आग लगाई गई। उधर इस घटना के बाद से ही आरोपी गांव कुराली से फरार बताए गए हैं। शाम तक इस मामले में थाने में तहरीर नहीं दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें