सहारनपुर के नागल कस्बे में मंगलवार एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। जिंदा जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब छह बजे कस्बा निवासी रविंद्र उर्फ पप्पू की पत्नी 25 वर्षीय गीता ने कमरे में घुसकर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। जब तक परिजन आग पर बुझा पाते तब तक वह पूरी तरह से जल चुकी थी और उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस मृतका के मायके वालों के आने का इंतजार कर रही थी।
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मायके वालों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यहां बता दें कि मृतका का मायका थाना कुतुबशेर के गांव उनाली में है। करीब सात वर्ष उसकी शादी रविंद्र से हुई थी। उनका एक चार साल का बेटा भी है।