रामपुर मनिहारान में थाना क्षेत्र के गांव मल्हीपुर गांव में एक घर में देर
रात धावा बोलकर आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर
लेकर बंधक बनाने के बाद लाखों की डकैती डाली।
बदमाशों ने परिवार के मुखिया
को यह भी बताया कि उसकी हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी मिली थी।
हालांकि बदमाश मुखिया सहित अन्य सदस्यों को सुरक्षित छोड़ गए हैं। देर रात
पुलिस ने लूट में मामला दर्ज किया
गांव मल्हीपुर में होटल कारोबारी
मशरूर का घर है।
बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे आधा दर्जन सशस्त्र नकाबपोश
बदमाश पीछे के दरवाजे से घुसे। उस समय मशरूर, उसकी पत्नी फरीदा, पुत्र
शहदूर सहित अन्य लोग घर में सो रहे थे। मशरूर के मुताबिक इससे पहले कि ये
लोग कुछ समझ पाते बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर उन्हें जान से मारने की
धमकी दी।
सभी सदस्यों के हाथ पैर कपड़ों से बांध दिए गए। मशरूर ने बताया कि
एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो
गोली मार दी जाएगी। चार बदमाश अंदर और दो बाहर बताए गए। कुछ बदमाश तो यह भी
कह रहे थे कि किसी ने उन्हें मारने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी भी दी
है। करीब पौने घंटे तक इन बदमाशों के आतंक में रहे परिवार के सदस्य कुछ
नहीं कर पाए।
तब तक बदमाशों ने घर में रखी लाखों रुपये की नगदी, ग्राम
मशरूर की पत्नी से सोने और चांदी के लाखों की कीमत के आभूषण के साथ ही
मोबाइल तक लूट लिए। यह सब लूटने के बाद बदमाशों ने उन्हें चेतावनी दी कि
यदि शोर मचाया तो गोली मार दी जाएगी और कुछ ही देर में लाखों के नगदी, जेवर
लेकर फरार हो गए।
मशरूर की बीवी फरीदा प्रधान पद की प्रत्याशी है। इस
वारदात के बाद रात में ही एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव, सीओ हरिप्रकाश
कसाना, थाना प्रभारी राकेश सिसौदिया मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि
अभी वारदात के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।