फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या कर पशु लूटे

Sun, 22 Jan 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
विज्ञापन
लिल्ला सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घेर में सो रहे किसान की हत्या कर बदमाश तीन दुधारू पशु लूट ले गए। सुबह किसान का बेटा पशुओं को चारा देने वहां पहुंचा तो चारपाई से बंधा पिता का शव देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की तलाश की गई मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


नगर और देहात क्षेत्र में पुलिस से बेखौफ हो चुके बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। शुक्रवार रात गांव जंधेड़ा निवासी किसान लिल्ला सिंह गांव से सटे अपने घेर में पशुओं के पास सो रहा था। सुबह करीब चार बजे उसका पुत्र महकसिंह पशुओं को चारा देने के लिए वहां पहुंचा तो पिता को चारपाई से बंधा देख उसके होश उड़ गए। पिता की मौत हो चुकी थी।

वहां बंधी तीन दुधारू भैंसें भी गायब थी। उसने परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। किसान की हत्या का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर कोतवाल विंध्याचल तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की साथ बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने किसान के शव को पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई भोपालसिंह की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन


दम घोंटकर ली लिल्ला की जान
मृतक किसान लिल्ला सिंह के भाई जसबीर ने बताया कि बदमाशों ने लिल्ला को चारपाई पर रस्सी से बांधा हुआ था। उसके मुंह में तहमद का कपड़ा फाड़कर ठूंसने के बाद तहमद को ही उसके मुंह पर भी कसकर लपेट रखा था। बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या की गई थी। माना जा रहा है कि बदमाशों ने चारपाई से उसे रस्सी से बांधने के बाद उसके मुंह में पहले कपड़ा ठूंसा और फिर तहमद को फाड़ कर उसे भी मुंह पर कस कर लपेट दिया। दम घुटने के कारण तड़फ तड़फ कर उसने दम तोड़ दिया होगा।

परिजनों ने दी थी पशुओं को घर में बांधने की सलाह ः जसबीर ने बताया कि पशु चोरी की बढ़ती वारदातों के देखते हुए वह कई बार लिल्ला को अपने पशुओं को घेर के बजाय गांव में ही बांधने की सलाह दे चुका था। लिल्ला उसे हर बार यही कहता था कि पशु चोर उसे मारकर ही उसके पशुओं को चोरी कर सकते हैं ।

पशुओं को दो किलोमीटर तक पैदल ले गए बदमाश ः पुलिस के अनुसार पशुचोर पशुओं को करीब दो किलोमीटर तक खेतों के रास्ते पैदल ही ले गए। इसके बाद गांव मुबारिकपुर के पास उन्होंने पशुओं को साथ लाए वाहन में लादा। 

अवैध स्लाटरिंग से बढ़ रही पशुचोरी ः क्षेत्र में पशुचोरी की बढ़ती वारदातों का बड़ा कारण क्षेत्र में हो रही अवैध स्लाटरिंग है। बदमाश पशुचोरी के बाद उसे कत्लखानों में बेंच देते है। वहां इनका कत्ल कर उनका मांस सप्लाई कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें