फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था मजबूत की जाएगी : एसएसपी

Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
एसएसपी सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करना, अपराधों पर नियंत्रण कराना, फरियादियों की समस्याओं की पूरी सुनवाई करना तथा सूचनाओं का त्वरित गति से आदान प्रदान कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन


सीतापुर की 27वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक पद से स्थानांतरित होकर सहारनपुर में कार्यभार संभालने के बाद एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर पुलिसिंग देना, अपराधियों से लोगों की सुरक्षा करना एवं लोगों की त्वरित सहायता पहुंचना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। 2005 बैच के आईपीएस उमेश कुमार श्रीवास्तव इससे पूर्व देवरिया, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, फैजाबाद, बिजनौर में भी वह एसएसपी के पद पर रहे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए अधिक से अधिक समय तक उपलब्ध रहेंगे, जबकि फोन पर हर समय उपलब्ध रहेंगे। सभी के साथ सामंजस्य बैठाकर ही कार्य करने की पुलिस की कार्यप्रणाली होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित सूचनाओं को समय से भेजा जाएगा। पुलिस ने अपने स्तर पर चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस मौके पर यातायात पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें