फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का हत्यारोपी दबोचा

Sat, 10 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हत्यारोपी पति गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोपी तेजपाल को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात घघरौली गांव निवासी तेजपाल ने अपनी पत्नी सलेलता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।

पड़ोसियों की सूचना पर मायके वालों ने घघरौली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर तेजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने गांव घघरौली में दबिश देकर तेजपाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली में मौजूद  बेटे गौरव (12) और 8 साल की बेटी सलोनी को उसने अनदेखा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव ने बताया कि बुधवार की रात में 12:30 के करीब उसके पिता तेजपाल घर आए और मां को बेरहमी से पीटा। वह मदद के लिए पड़ोसियों के घर पर गया, लेकिन कोई नहीं आया। वापस लौटा तो मां मर चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें