फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या

Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हत्यारोपी शावेज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के छुटमलपुर में बुधवार की तड़के एक नशेड़ी युवक ने आरामशीन के चौकीदार को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। साथी चौकीदार की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


आरामशीन संचालक की तहरीर पर हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे पकड़कर चालान कर दिया। हरिद्वार जनपद के थाना भगवानपुर के गांव डाडा फरकपुर निवासी 55 वर्षीय सुल्हड़ पुत्र बाला सिंह, फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव भैंसराऊ निवासी राशिद की दून हाईवे स्थित आरामशीन पर चौकीदार था।

इसके पास स्थित इसी गांव के सलीम की भी आरामशीन है। इस पर रात किसी समय गांव का नशेड़ी युवक 20 वर्षीय सावेज पुत्र शमशाद आ कर सो गया। 
 बुधवार सुबह पांच बजे इस आरामशीन के चौकीदार यासीन ने उसे उठाया और अपने घर जाने को कहा।

आरोप है कि इस पर खफा सावेज ने यासीन के साथ मारपीट कर दी। पड़ोस में आग ताप रहे सुल्हड़ ने बीच बचाव कराते हुए यासीन को छुड़वा दिया और वापस जाकर अपनी आरामशीन पर आग तापने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान सावेज उसके पीछे पीछे वहां पहुंचा और पास ही पड़ा डंडा उठा कर सुल्हड़ पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। सुल्हड़ लहुलुहान हो कर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर भाग खड़ा हुआ।

यह नजारा देख रहा यासीन दौड़ कर मौके पर पहुंचा और फोन से अपने मालिकों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सुल्हड़ को लेकर सीएचसी फतेहपुर पहुंची जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने सुल्हड़ के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यासीन के ब्यान के आधार पर आरामशीन संचालक राशिद की तहरीर पर पुलिस ने सावेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

 एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि सावेज नशेड़ी है। वह सूंघने वाला नशा करता है। रात गांव में एक दावत में नशा करने के बाद वह डीजे पर नाचकर सलीम की आरामशीन पर आकर सो गया था।
विज्ञापन


जहां उसका यासीन से विवाद हुआ। सुल्हड़ के बीच बचाव करने पर वह उससे खफा हो गया और उसने मौका देखकर सुल्हड़ पर डंडा बरसा कर उसे मौत के घाट  उतार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें