फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर युवक की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 07 Jun 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हत्या पर मौके पर आई भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के  बेहट के मिर्जापुर निवासी एक युवक की अगवा करने के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के पास ही आम के बाग में पड़ा मिला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने गांव के ही छह लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है, हालांकि पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं है।

गांव मिर्जापुर निवासी नौशाद (32) पुत्र नसीर मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे गांव के पास ही एक आम के बाग में मृत हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके गांव के ही छह लोगों ने दस अज्ञात लोगों के साथ सोमवार की रात करीब नौ बजे उनकी परचून की दुकान पर तोड़फोड़ की और मृतक के भाई शहजाद को पीटा।

इसके बाद उन्होंने नौशाद के घर पर धावा बोलकर उसके घर में तोड़फोड़ की और नौशाद व उसके परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावर नौशाद को अगवा कर ले गए।

रात भर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। सुबह होने पर नौशाद मृत हालत में मिला। परिजनों का आरोप है कि नौशाद को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया है।

पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई फारूख ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार करेगी। 

 हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी न किए जाने से नाराज परिजनों ने पीएम के बाद मिर्जापुर लाए गए नौशाद के शव को थाना परिसर में रखकर हंगामा किया। परिजन पर पुलिस पर हत्यारोपियों से मिलीभगत का आरोप लगा रहे थे।

थाने में मौजूद उपनिरीक्षक ने परिजनों को समझाया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस उनके साथ है। इसके बाद परिजन शव को उठाकर घर ले गए और कुछ ग्रामीण थाना प्रभारी से बात करने के लिए वहीं रूक गए।

देर शाम करीब साढ़े सात बजे पीएम होने के बाद जैसे ही नौशाद का शव मिर्जापुर लाया गया तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंच गए और शव को थाना परिसर में रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक अनिल कुमार थाने आए और भीड़ को समझाकर शांत किया। उन्होंने भीड़ को आश्वासन दिया कि पुलिस उनके साथ है। पीएम रिपोर्ट आते ही हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। तब वे शव ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें