फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्बी पकाने की अवैध भट्ठियों पर चली जेसीबी

Thu, 28 Dec 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अवैध भट्ठिया ध्वस्त करने पहुंची प्रशासनिक टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर नगर निगम ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस तथा पीएसी के साथ बृहस्पतिवार को शहर के कमेला कालोनी में चल रही चर्बी पकाने की अवैध भट्ठियों पर छापा मारा। निगम के अधिकारियों ने एक के बाद एक करके लगभग एक दर्जन भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस बल को देखकर किसी के भी विरोध करने की हिम्मत नहीं हुई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, नगरायुक्त गौरव वर्मा एवं निगम के अभियंता बिजेंद्र पाल के नेतृत्व में नगर निगम के सभी अधिकारियों की टीमें नगर कोतवाली, मंडी कोतवाली और कुतुबशेर थाना पुलिस के अलावा पीएसी साथ लेकर कमेला कॉलोनी पहुंची तथा अवैध रूप से चल रहीं चर्बी पकाने की भट्ठियों पर छापा मारा।

नगर निगम की जेसीबी ने एक के बाद एक करके अवैध भट्ठियों को ढहाना शुरू कर दिया। लगभग तीन घंटे से भी अधिक देर तक चली इस कार्रवाई में लगभग एक दर्जन भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। वहां मिले सामान को जब्त कर लिया गया। पक रही चर्बी को नष्ट करा दिया गया। अवैध रूप से चल रहीं चर्बी भट्ठियों पर छापा लगते ही हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। 
विज्ञापन


 कुछ लोगों ने विरोध करने का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिस और पीएसी को देखकर आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। दूर से ही कुछ लोग विरोध जताते रहे। 

नगर में चल रहे अवैध कमेले और भट्ठियां 
पुलिस और प्रशासन अब तक दावा करता चला आ रहा था कि शहर में न तो अवैध कमेला ही चल रहा है और न ही अवैध रूप से चर्बी पकाई जा रही है। जबकि कई बार लोग अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को हुई कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि शहर में न सिर्फ अवैध रूप से चर्बी पकाने की भट्ठियां चल रहीं हैं, बल्कि अवैध रूप से कमेले भी चल रहे हैं। जिनसे इन भट्ठियों को चर्बी पहुंच रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें