फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की हत्या, शव झाड़ियों में फेंका

Tue, 01 Aug 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मासूम अक्षित का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गागलहेड़ी में खेलते समय रविवार दोपहर गायब हुए दो साल के मासूम अक्षित की हत्या कर दी गई। उसका शव झाड़ियों में फेंका गया।  सारी रात और दिनभर तलाश के बाद उसका शव मुहल्ले में ही खाली प्लाट से बरामद किया गया।
विज्ञापन


बच्चे की हत्या के पीछे कोई तंत्र क्रिया रही या रंजिश। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पड़ोस में एक घर से संदिग्ध वस्तुएं मिलने पर मकान मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

गागलहेड़ी थाना क्षेत्र की शांतिकुंज कालोनी दिनारपुर निवासी मोहनलाल उपाध्याय का दो वर्षीय बेटा अक्षित रविवार दोपहर तीन बजे पड़ोस में खेलने गया था।

उसकी मां कविता ने अक्षित के काफी देर तक घर वापस न आने पर उसकी बड़ी बहनों अपेक्षा और प्रीतिका को खोज के लिए भेजा तो बच्चियों ने लौटकर बताया कि अक्षित का कहीं पता नहीं चला है।
विज्ञापन


थाना पुलिस को बच्चे के गायब होने की सूचना दी और परिजनों ने खुद उसकी बड़े स्तर पर खोजबीन शुरू की। देर रात तक परिजन मुहल्ले वासियों के साथ और पुलिस सीओ सदर की अगुवाई में गागलहेड़ी के आस पास के जंगलों और हिंडन नदी तक में बच्चें की तलाश कर आए लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 

सोमवार दोपहर फिर से जांच के लिए पहुंचे एसआई अजय वीर सिंह जब मोहनलाल के घर के आस पास बने घरों की छतों का मुआयना कर रहे थे तो अचानक उनकी नजर एक खाली पड़े प्लाट की झाड़ियों में पड़ी। संदेह होने पर वे नीचे उतर कर मौके पर पहुंचे तो वहां अक्षित का शव झाड़ियों में मिल गया। बच्चे के शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

 आनन-फानन में सीओ सदर यतेंद्र नागर डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और बारिकी से  जांच पड़ताल की। डाग स्कवायड टीम में शामिल डॉग ने शव को सूंघकर आसपास काफी देर तक घूमते हुए जांच की।

लेकिन टीम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। सीओ सदर ने आस पास के घरों की तलाशी ली तो एक घर से कुछ संदिग्ध सामान बरामद हुआ। इसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया। साथ ही मकान स्वामी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

फोरेंसिक टीम के मनोज कुमार ने बताया कि शव पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं है। हालांकि बच्चे के होंठ और आधा चेहरा काला पड़ा हुआ था। उधर एसओ सुशील कुमार ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट से ही पता चलेगा की मौत की वजह क्या रही। जांच के बाद ही सामने आएगा कि हत्या की वजह रंजिश है या फिर तंत्र क्रिया से जुड़ा मामला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें