फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में संघर्ष, दस घायल

Mon, 30 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की रंजिश में गांव मुहम्मदपुर कंधेला में दो प्रत्याशियों के परिवारों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से चार को जिला अस्पताल भेज दिया गया। दोनों प्रत्याशियों के अलग-अलग संप्रदाय से जुड़े होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त हो गया। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। सीओ और एसपी देहात ने भी गांव पहुंच स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन


फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर कंधेला में निवर्तमान प्रधान इशहाक और नेकी प्रधानी का चुनाव लड़े। दोनों के घर भी आमने-सामने ही स्थित हैं। रविवार सुबह दस बजे वोटों को लेकर दोनों परिवारों के सदस्यों के बीच पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। फिर देखते ही देखते लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। इनमें एक पक्ष के निवर्तमान प्रधान इशहाक, जहांगीर, मुतैयब, इमरान, बानो, अफसाना तथा दूसरे पक्ष के नेकी, सोनु, मुकेश और आरती घायल हो गए। घायलों में से एक पक्ष के पांच लोग फतेहपुर सीएचसी पहुंचे, जहां से चार को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।

गांव में संघर्ष की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दो समुदायों से जुड़े होने के कारण फोर्स बेहट थाने से मंगाया गया। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। सीओ सुनीति और एसपी देहात जगदीश शर्मा ने भी गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने गांव से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। एसओ ब्रिजेश कुशवाहा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर अभी नहीं मिली है। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कई दिनों से था दोनों परिवारों में तनाव
प्रधानी के चुनाव में प्रत्याशी बनने के बाद से ही इशहाक और नेकी के परिवार में तनाव की स्थिति बनी थी। इससे पहले भी कई बार दोनों परिवारों में गहमागहमी हो चुकी थी। मतदान वाले दिन शनिवार को भी फर्जी मतदान का एक-दूसरे पर आरोप लगाया था। इन दोनों पक्षों में चुनाव की घोषणा से पहले ही तनाव था। मतदान नजदीक आते-आते इनके बीच तनाव बढ़ता ही गया।

गांवों में सुलग रही रंजिश की आग
प्रधानी चुनाव के दौरान मतदाताओं को रिझाने और चुनावी प्रतिस्पर्धा में जिले के कई गांवों में रंजिश की आग सुलग रही है। मगर, पुलिस इन बातों को भांप पाने में नाकाम साबित हो रही है। यही कारण है कि गांवों में झगड़े और मारपीट की घटनाएं हो रही है। शनिवार को मतदान के दौरान सरसावा के ढिक्का, बेहट के पानेसर सहित कई गांवों में झगड़े हुए। इसके अलावा जिन गांवों में चुनाव चल रहे हैं, वहां लगातार तनाव बना हुआ है। आपको बता दें कि देवबंद के रणखंडी गांव में प्रधान प्रत्याशी पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने फायर भी झोंका था। ऐसे में साफ है कि पुलिस को गांवों पर नजर रखनी होगी और ऐसे छोटे-छोटे मामलों में बेहद संजीदगी दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें