फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर व्यापारी के मकान में घुसे हथियारबंद चार युवक

Mon, 30 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रोहतक रोड स्थित रघबीर स्वरूप कॉलोनी में शनिवार रात फर्नीचर व्यापारी के मकान में हथियारबंद चार नकाबपोश युवकों ने चोरी का प्रयास किया। हथियारबंद युवक मकान के छत के रास्ते पर लगे लोहे के दरवाजे की कुंडी को तोड़कर अंदर घुसे और फर्नीचर व्यापारी के बच्चों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन


उसके बाद मकान को खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान चोरों के हाथ से चाबी गिर गई और महिला की नींद खुल गई। महिला ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पास के मकान में रहने वाले अपने देवर को फोन कर दिया। उसके द्वारा शोर मचाए जाने पर चोर छत के ऊपर से कूदकर फरार हो गए।

भाग रहे नकाबपोश युवकों की तसवीरें भुजिया फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने फर्नीचर व्यापारी की शिकायत लेकर अज्ञात चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


रघबीर स्वरूप कॉलोनी निवासी संजय गर्ग रोहतक रोड पर फर्नीचर की दुकान चलता है। शनिवार मध्यरात्रि के बाद चार नकाबपोश युवक मकान के छत के दरवाजे की कुंडी को तोड़कर अंदर घुस गए। चोर सबसे पहले जिस कमरे में व्यापारी संजय गर्ग के बच्चे सो रहे थे, उसमें घुसे और वहां पर रखे सामान को खंगाला।

वहां कुछ भी नहीं मिलने पर चोरों ने उस कमरे के दरवाजे को बंद कर दिया और बाहर ताला लगा दिया। जब एक चोर ताला लगाकर दूसरे कमरे में पहुंचा तो उसके हाथ से चाबी का छल्ला गिर गया। इसकी आवाज सुनकर संजय गर्ग की पत्नी ज्योति गर्ग की नींद खुल गई। उसने दो युवकों को कमरे में सामान खंगालते हुए पाया।

इसके बाद महिला ने शोर मचाने की बजाए अपने हाथों की चूड़ियों को निकाल दिया और फोन की की-पेड को बंद कर अपने देवर अंकित के पास फोन कर उसे चोरों की सूचना दी। इस दौरान जब संजय गर्ग की भी नींद खुल गई, लेकिन युवकों के हाथों में हथियार को देखते हुए दंपति शांत रहे।

थोड़ी देर बाद पास के मकान में रह रहे उसके देवर अंकित तथा पड़ोस के अन्य लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों तथा व्यापारी के भाई अंकित ने चोर-चोर चिल्लाना शुरू किया तो मकान में घुसे युवक छत पर चढ़ गए और मकान के पिछले हिस्से से कूदकर फरार हो गए।
 
बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पास की एक भुजिया फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चार युवक भागते दिखाई दे रहे हैं। बाद में एफएसएल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने व्यापारी संजय गर्ग की शिकायत पर अज्ञात चार नकाबपोश युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

15 मिनट तक खंगाला मकान को
व्यापारी संजय गर्ग ने बताया कि चोरों ने लगभग 15 मिनट से ज्यादा तक मकान के अंदर घुसे रहे। चोर सबसे पहले उसके बच्चों के कमरे में घुसे। उसकी पत्नी ने परिजनों के पास 2:23 बजे फोन किया है, जबकि सीसीटीवी कैमरों में 2:36 मिनट पर आरोपी भागते हुए नजर आ रहे है। चोरों ने मकान को 15 मिनट से ज्यादा तक खंगाला है।

चार लाख की नकदी तथा जेवरात बचे
व्यापारी के अनुसार रात को मकान की अलमारी में लगभग चार लाख रुपये की नकदी और जेवरात रखे हुए थे, लेकिन चोर उस अलमारी तक पहुंच पाते तब तक बाहर पड़ोसी आ चुके थे। लेकिन इस दौरान चोर मकान में बने मंदिर में रखे लगभग आधा दर्जन चांदी के सिक्के उठाकर ले गए।

रोहतक रोड पुलिस चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि व्यापारी के मकान में चार युवक चोरी के इरादे से घुसे हैं। पास की फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर दिखाई दे रहे हैैं। आरोपी युवकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें