फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहरा दे रहे ग्रामीणों ने पकड़ा गोकश

Mon, 12 Sep 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में बदमाश होने की सूचना पर पहुंचे पहरा दे रहे ग्रामीणों ने गोकशी कर रहे एक युवक को कटान के औजारों सहित दबोच लिया। जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीण की तहरीर पर थाना पुलिस ने उनके  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नानौता थाना क्षेत्र के ग्राम तिलफरा ऐनाबाद में पिछले कुछ दिनों से बदमाशों की आमद के कारण ग्रामीणों द्वारा पहरा लगाया रहा है। शनिवार की रात्रि करीब दस बजे पहरे के दौरान ग्रामीणों लोकेश, सुनील चौहान, यशपाल, पुरुषोत्तम, आदि  को निकटवर्ती जंगल में बदमाशों के होने की सूचना मिली। इसके बाद ग्रामीण और पहरेदार मौके पर लाठी डंडे लेकर जंगल की और दौड़ पड़े।

कुछ दूर जंगल में पहुंचने पर पहरेदारों को चार युवक एक गाय और बछडे़ के साथ दिखाई दिए, जो ग्रामीणों को देखकर गाय और बछड़े को वही मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए। बताया जाता है कि भाग रहे युवकों में से ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। इसके पास से एक छूरी, गाय के पैर में बंधी रस्सी, कुल्हाड़ी और अन्य सामान मिला। 
विज्ञापन


पकड़े गए युवक ने अपना नाम फैय्याज पुत्र रफीक निवासी  मोहल्ला बाबूपूरा कस्बा जलालाबाद थाना-थानाभवन जिला शामली बताया। जबकि अपने भागने वाले साथियों के नाम रईस, नईम निवासी मोहल्ला गंगाजीपुरा कस्बा-जलालाबाद जिला शामली और तेल्ली पुत्र फैजू तेली निवासी ग्राम तिलफरा ऐनाबाद बताया। थाना पुलिस ने युवकों के खिलाफ ग्रामीण सहदेव पुंडीर की तहरीर पर गो वध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें