फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों के साये में हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 18 Mar 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिहारीगढ़
विज्ञापन
थाप्पुल गांव में रईस के जनाजे में उमड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रेमिका की हत्या कर खुद को गोली मार मौत के घाट उतारने वाले रईस का शव शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया। जहां पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गमगीन माहौल में उसके शव को कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ विवाहिता के शव का भी उसकी ससुराल के गांव बनवाला में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना को लेकर थाना बिहारीगढ पुलिस की ओर से आत्महत्या व अवैध शस्त्र रखने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जबकि थाना बुग्गावाला में रईस व उसके तीन भाइयों सहित पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें से दो को जेल भेज दिया गया।  

बृहस्पतिवार को थाप्पुल निवासी रईस पुत्र सुल्तान ने हरिद्वार जिले के सीमावर्ती गांव बनवाला में नवविवाहिता संदीपा की गोली मार कर हत्या कर दी थी।  इसके बाद वह फरार हो गया था। अपने गांव पहुंच कर उसने अपने घर के दरवाजे पर खुद को भी गोली मार ली थी।
विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में मेडिग्राम सहारनपुर में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामला दो समुदायों का होने के चलते घटना के बाद से ही गांव में पुलिस बल तैनात है। शुक्रवार की शाम रईस का शव गांव में पहुंचा तो उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

गमगीन माहौल में पुलिस बल की मौजूदगी उसके शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। जबकि पास के गांव बनवाला में भी विवाहिता का शव पहुंचने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।  

बिहारीगढ़ पुलिस ने वारदात के बाद देर शाम रईस के घर तलाशी के दौरान एक पिस्टल और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। एसओ यशपाल सिंह ने बताया कि रईस के खिलाफ आत्महत्या करने और आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

जबकि एसओ बुग्गावाला एनके बचोटी ने बताया कि रईस, वसीम, नसीम, यूसुफ पुत्रगण सुल्तान व फुरकान पुत्र मोहर्रम अली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने वसीम व फुरकान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें