फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से पिता की मौत, बेटा बेसुध

Sat, 05 Sep 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मंडी क्षेत्र में शुक्रवार को मंडी समिति रोड स्थित ठेके पर पिता पुत्र ने एक साथ शराब पी। काफी शराब पीने के बाद दोनों ट्रक के नीचे घंटों तक बेसुध हालत में पड़े रहे। आसपास के लोगों की सूचना पर मंडी पुलिस पहुंची तो पिता की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि मंडी समिति रोड पर एक ठेके पर काफी शराब पीने के बाद पिता पुत्र बेसुध हालात में ट्रक के नीचे पड़े हैं। पुलिस पहुंची तो कुछ लोगों ने बताया कि पहले तो बाप बेटे ठेके पर शराब पीते रहे। बाद में किसी बात पर दोनों में जमकर विवाद भी रहा और फिर बेहोश होकर गिर पड़े।

जब पुलिस दोनों को अस्पताल पहुंचाने लगी तो इनमें करीब 75 वर्षीय व्यक्ति वहीं दम तोड़ चुका था जबकि उसका बेटा नशे की हालत में बड़बड़ाता रहा। मृतक को जब बेटे के साथ जिला चिकित्सालय लाया गया तो यहां आने के बाद बेटे ने नशे में ही हंगामा शुरू कर दिया। वह पुलिस वालों से उलझता रहा।
विज्ञापन


पूछताछ में युवक ने बताया कि वे वर्धमान कालोनी के रहने वाले हैं। उसका नाम ललित कुमार उर्फ विक्की है। पिता का नाम मूलचंद शर्मा है। उसने बताया कि उनका घर बिक चुका है। थाना मंडी प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि युवक के पूरी तरह होश में आने और परिवार के लोगों से पूरी पड़ताल के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी। जहरीली या अवैध शराब के पीने से मौत की स्थिति पर उन्होंने कहा कि शुरूआती छानबीन में अधिक शराब का सेवन ही मौत का कारण लग रही है। यदि कोई संदेह नजर आया तो आबकारी विभाग की मदद से जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें