फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों ने तीन को बलकटी से काट डाला, एक की मौत

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान में डकैतों ने बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे एक परिवार पर जमकर कहर बरपाया। घर में सो रहे दो भाइयों और एक महिला को धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद घर में मौजूद बच्चों को एक कमरे में बंद कर लाखों रुपये का माल लूटकर फरार हो गए। गंभीर रुप से घायल एक युवक ने मोबाइल से अपने परिचित को मामले की जानकारी दी। इसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

वहां उपचार के दौरान एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, वारदात से गुस्साए लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया और दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


इस्लामनगर रोड पर सगे भाई धर्मवीर और कुलवीर रहते हैं। बृहस्पतिवार को अल सुबह तीन बजे आधा दर्जन बदमाशों ने इनके मकान पर धावा बोल दिया। बाहर खड़े पापुलर को काटकर बदमाशों ने सीढ़ी बनाई और तीन बदमाश घर में दाखिल हो गए।

अंदर धर्मवीर और कुलवीर पर सोते वक्त ही धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस बीच धर्मवीर की पत्नी ममता की आंख खुली तो बदमाशों ने उसे भी धारदार हथियारों से मारकर जख्मी कर दिया।

 तीनों खून से लथपथ घर में पड़े रहे और बदमाशों ने पूरे घर को खंगाल कर आलमारी और ट्रंक को तोड़कर उनमें रखे जेवर निकाल लिए। इस दौरान तीन से चार बदमाश घर के बाहर मौजूद थे, जो बाहर से आवाज दे रहे थे।

लूटपाट करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। घायल धर्मवीर ने  बमुश्किल मोबाइल से अपने परिचित को फोन पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों उन्हें सीएचसी पहुंचाया। तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

उपचार के दौरान कुलवीर की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल धर्मवीर को हायर सेंटर भेजा गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पहले थाने पर हंगामा किया और इसके बाद दिल्ली रोड पर जाम लगाया। हालांकि मौके पर पहुंचे एसएसपी और अन्य अधिकारियों ने पहुंच उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके बाद एसएसपी ने घटनास्थल सहित अन्य जगहों का मुआयना किया और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर सभी मुख्य स्थानों से प्रिंट उठवाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें