फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दूधली प्रकरण में ताबड़तोड़ दबिश, दस आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Apr 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस
विज्ञापन
सहारनपुर में गांव सड़क दूधली में डॉ. अंबेडकर की शोभायात्रा को लेकर हुए सांप्रदायिक बवाल और उसके बाद एसएसपी आवास पर की गई तोड़फोड़ के मामलेे में पुलिस ने तीन अलग-अलग मुकदमों में दोनों पक्षों के कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरफ्तारी की कार्रवाई शनिवार की रात की गई। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। 20 अप्रैल को बिना अनुमति निकाली जा रही अंबेडकर शोभायात्रा पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया था।

घंटों चले इस बवाल में एक पक्ष ने उत्पात मचाया और दुुकानों में तोड़फोड़ की। इसके अलावा एसएसपी आवास पर हंगामा भी किया गया। एसएसपी आवास पर सीसीटीवी और नेमप्लेट तक तोड़ डाली थी।
विज्ञापन


इन मामलों में मुकदमा संख्या 87/17, मुकदमा संख्या 88/17 और मुकदमा संख्या 89/17 दर्ज किए गए थे। तीनों मुकदमों में तीन लोगों के नाम कॉमन थे, जबकि दो मुकदमों में छह लोग कॉमन रहे।

पहले मुकदमे में दस लोगों को आरोपी बनाया गया था। पहले दिन से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। शनिवार को पुलिस ने कई जगहों पर छापे मारकर दस आरोपियों को गिरफ्तार किया। शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है।    
विज्ञापन


ये लोग हुए गिरफ्तार
- दिव्यांश पंडित पुत्र नरेंद्र शर्मा निवासी विमल कॉलोनी सहारनपुर।       
- पंकज पंडित पुत्र सुरेंद्र शर्मा, निवासी हिम्मत नगर सहारनपुर।       

- सुमित चांदेना पुत्र देवेंद्र चांदेना निवासी शास्त्रीनगर सहारनपुर।       
- संदीप कुमार सैनी पुत्र श्याम सिंह, निवासी गुरुवचन सहारनपुर।       

- सुमेर सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी पीर माजरा न्यू गोयल नगर सहारनपुर।       
- महेश शर्मा पुत्र बाबूराम निवासी जैन कॉलेज रोड सहारनपुर।
      
- नियाज पुत्र इमरान निवासी रसूलपुर बेहट रोड सहारनपुर।       
- मेहराज पुत्र इकबाल निवासी सड़क दूधली सहारनपुर।      
 
- मेहरबान पुत्र शमशेर निवासी सड़क दूधली सहारनपुर।      
- सादिक पुत्र बशीर निवासी सड़क दूधली सहारनपुर।    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें