सहारनपुर में गांव सड़क दूधली में डॉ. अंबेडकर की शोभायात्रा को लेकर हुए सांप्रदायिक बवाल और उसके बाद एसएसपी आवास पर की गई तोड़फोड़ के मामलेे में पुलिस ने तीन अलग-अलग मुकदमों में दोनों पक्षों के कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई शनिवार की रात की गई। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। 20 अप्रैल को बिना अनुमति निकाली जा रही अंबेडकर शोभायात्रा पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया था।
घंटों चले इस बवाल में एक पक्ष ने उत्पात मचाया और दुुकानों में तोड़फोड़ की। इसके अलावा एसएसपी आवास पर हंगामा भी किया गया। एसएसपी आवास पर सीसीटीवी और नेमप्लेट तक तोड़ डाली थी।
इन मामलों में मुकदमा संख्या 87/17, मुकदमा संख्या 88/17 और मुकदमा संख्या 89/17 दर्ज किए गए थे। तीनों मुकदमों में तीन लोगों के नाम कॉमन थे, जबकि दो मुकदमों में छह लोग कॉमन रहे।
पहले मुकदमे में दस लोगों को आरोपी बनाया गया था। पहले दिन से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। शनिवार को पुलिस ने कई जगहों पर छापे मारकर दस आरोपियों को गिरफ्तार किया। शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है।
ये लोग हुए गिरफ्तार
- दिव्यांश पंडित पुत्र नरेंद्र शर्मा निवासी विमल कॉलोनी सहारनपुर।
- पंकज पंडित पुत्र सुरेंद्र शर्मा, निवासी हिम्मत नगर सहारनपुर।
- सुमित चांदेना पुत्र देवेंद्र चांदेना निवासी शास्त्रीनगर सहारनपुर।
- संदीप कुमार सैनी पुत्र श्याम सिंह, निवासी गुरुवचन सहारनपुर।
- सुमेर सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी पीर माजरा न्यू गोयल नगर सहारनपुर।
- महेश शर्मा पुत्र बाबूराम निवासी जैन कॉलेज रोड सहारनपुर।
- नियाज पुत्र इमरान निवासी रसूलपुर बेहट रोड सहारनपुर।
- मेहराज पुत्र इकबाल निवासी सड़क दूधली सहारनपुर।
- मेहरबान पुत्र शमशेर निवासी सड़क दूधली सहारनपुर।
- सादिक पुत्र बशीर निवासी सड़क दूधली सहारनपुर।