फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लड़कियों से अश्लील हरकत पर गांवों में सांप्रदायिक तनाव

Wed, 24 May 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले में घर में घुसकर चार युवकों ने किशोरी से अश्लील हरकतें की। वहीं, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मुंह पर कपड़ा बांधकर किशोरी से दुराचार का प्रयास किया गया। दोनों घटना दो समुदाय से जुड़ी होने के चलते तनाव बना हुआ है। पुलिस अभी तक एक भी मुल्जिम को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


शहर निवासी पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह सोमवार रात अपने परिवार के साथ घर पर सोई हुई थी। रात को चार युवकों ने मकान में घुसकर उसे पकड़ लिया और कमरे में ले गए। इस बीच उसके चिल्लाने पर आरोपी मकान से फरार हो गए। दावा है कि उसने एक युवक को पहचान लिया है, जो पड़ोस का ही विशेष समुदाय का है।

सूचना देने के करीब आधा घंटे बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कोतवाली पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


  इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विशेष समुदाय की किशोरी ने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर पर अकेली थी। तभी गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर उसका मुंह कपड़े से बांधकर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। किसी तरह उसने मुंह से कपड़ा खोला और शोर मचाया। मोहल्ले के लोगों को आते देख आरोपी धमकी देकर भाग गया। उसके परिजनों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की।

दोनों घटनाएं दो समुदाय से जुड़ी होने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। तनाव की स्थिति नहीं है। 

छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस  
बागपत। दोघट क्षेत्र के एक गांव की महिला का कहना है कि गांव के युवक ने दो माह पूर्व उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। उसने एसपी से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें