फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडल लूटकर भागा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Mar 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहरानपुर में  देहरादून रोड पर एक महिला के कुंडल लूट कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए कुंडल, चोरी की बाइक एवं चाकू बरामद किया है। 
विज्ञापन


ग्राम कांझा माजा बुग्गावाला हरिद्वार निवासी विकास कुमार अपनी पत्नी सुधा देवी को बाइक द्वारा सहारनपुर किसी काम से आए थे। काम समाप्त कर वह शाम को अपने गांव जा रहे थे।

जब वह देहरादून रोड स्थित राकेश केमिकल चौकी के नजदीक पहुंचे तभी एक युवक बाइक पर तेजी से पीछे से आया और उन्हें रोक कर सुधा देवी के कानों से कुंडल लूट लिए। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि विकास ने आरोपी का पीछा किया और आगे जाकर उसे टक्कर मार कर गिरा दिया। लेकिन वह फिर से खड़ा होकर बाइक से भाग गया। थाना जनकपुरी प्रभारी शोएब मियां के नेतृत्व में आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।

मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने महीपुरा तिराहे पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अब्दुल क़ादिर ने थाना जनकपुरी परिसर में घटना का खुलासा करते हुये बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अनिल निवासी ग्राम लखनौती बताया है।

उन्होंने बताया कि कई थानों में आरोपी के खिलाफ करीब 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक, एक चाकू और लूटे हुए कुंडल बरामद कर लिए।

मोबाइल ने पकड़वा दिया लुटेरे को ः सीओ अब्दुल कादिर ने बताया कि लूट के बाद जब विकास ने आरोपी का पीछा कर उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया था तो आरोपी का मोबाइल वहीं गिर गया था। पुलिस ने मोबाइल की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें