फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों की खेप ले जाते दो बदमाश दबोचे

Fri, 18 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फूसगढ़-तीतरो रजवाहा पटरी मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस को उनके पास से पांच राइफल, 12 बोर की एक बंदूक, दो तमंचे और आठ कारतूस बरामद हुए। यह माना जा रहा था कि ये बदमाश हथियारों की सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद वाहन चेकिंग के दौरान फूसगढ़ की ओर से आ रहे दो बाइक सवारों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार वापस मुड़ गए और रफ्तार बढ़ा ली। शक होने पर पुलिस के जवानों ने इनका पीछा किया और इनकी घेराबंदी कर ली। मखरजपुल के निकट पुलिस ने उन्हें घेर लिया तो बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। उसी समय पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। बाइक पर बंधे बोरे की जब तलाशी ली गई तो उसमें से पांच राइफल, दो तमंचे, 12 बोर की बंदूक सहित आठ कारतूस बरामद हुए।
 
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश आसिफ पुत्र रईश व खुसनूद पुत्र रईश निवासी गांव मुंडेट जनपद शामली के हैं। इनके पास जो बाइक थी वह भी चोरी की निकली। एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ की जा रही है। यह हथियार इनके पास से कहां से आएं और इसे कहां बेचने जा रहे थे। इसके आधार पर हम गैंग की शिनाख्त में जुटे हैं। फिलहाल यह माना जा रहा है कि इन दोनों बदमाशों का किसी गैंग से संपर्क है। पहले से तय डील के आधार पर ये हथियारों की सप्लाई करने आए थे। पुलिस हर पहलु की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें