फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से 1.69 लाख रुपये लूटे

Sat, 04 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Police took details of loot. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में हरियाणा से गेहूं बेचकर लौट रहे अनाज व्यापारी से तीन बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात राज्जुपुर-गोपाली मार्ग पर 1.69 लाख रुपये की नगदी लूट ली।
विज्ञापन


सड़क के बीच में पेड़ डाल कर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर व्यापारी को डंडो से पीट कर घायल भी कर दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल व्यापारी से जानकारी ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव दूधली निवासी ताराचंद प्रजापति का पुत्र विनोद कुमार (50) गेहूं, धान आदि खरीदने और बेचने का काम करता है। बुधवार को वह ट्रैक्टर ट्रॉली में गेहूं लाद कर बेचने के लिए कैथल (हरियाणा) गया था।
विज्ञापन


साथ में उसका ड्राइवर कसीम पुत्र इकबाल निवासी राज्जुपुर भी था। बृहस्पतिवार की रात दोनों दूधली लौट रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे जब वह राज्जुपुर-गोपाली मार्ग पर पहुंचे तो रास्ते में एक कटा हुआ पेड़ पड़ा था।

जब तक दोनों कुछ समझ पाते अचानक खेतों से निकले हथियारबंद तीन नकाबपोश बदमाशों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को घेर लिया। विनोद केे मुताबिक एक बदमाश ने तो चालक कसीम को पकड़ लिया जबकि  दो अन्य ने उसके साथ लूटपाट शुरू कर दी।

विरोध करने पर बदमाशों ने पापुलर के डंडे से उसे जमकर पीटा। सिर में चोट आने से वह बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाश उससे 1.69 लाख रुपये की नकदी और चालक कसीम का मोबाइल लूट कर फरार हो गए।

बाद में कसीम ने किसी तरह अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। रात में ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राज्जुपुर चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे।

साथ ही सीओ योगेंद्र पाल सिंह और कोतवाल विजय प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा घायल व्यापारी विनोद और चालक कसीम से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें