फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मियों से उलझे बुग्गी वाले, जब्त बुग्गियां छीनी

Tue, 07 Mar 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़ी गई लकड़ी और घोडागाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में शिवालिक जंगल से काटी लकड़ियों से लदी पांच घोड़ा बुग्गियों को वन विभाग की टीम ने साढ़ौली भूड़ गांव के पास पकड़ लिया। इस दौरान उनके चालक टीम को देखकर भाग गए।
विज्ञापन


बाद में अपने साथ भीड़ लेकर दोबारा मौके पर पहुंचे। भीड़ ने वनकर्मियों से घोड़ा बुग्गियों को छीन लिया। वनकर्मियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुग्गियों को कब्जे में लिया। पुलिस ने एक चालक को भी पकड़ लिया था।

टीम उसे कोतवाली ले जा रही थी कि गंदेवड़ तिराहे पर वह भी पुलिस की जीप से कूदकर भाग गया। वन विभाग की टीम लकड़ियों से लदी पांचों घोड़ा बुग्गियों को बेहट सामाजिक वानिकी रेंज कार्यालय ले आई। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शिवालिक वन प्रभाग की बादशाहीबाग रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गुलफाम अहमद को सूचना मिली कि कुछ लोग जंगल से लकड़ी काटकर उन्हें घोड़ा बुग्गी में लेकर जा रहे है।

उन्होंने इसकी सूचना बेहट सामाजिक वानिकी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी एके सिंह को दी। जिसके बाद दोनों वन क्षेत्राधिकारी वनकर्मियों की टीम के साथ निकल गए।     उन्होंने साढ़ौली भूड़ गांव के पास लकड़ी से भरी पांच घोड़ा बुग्गियों को घेर लिया। 

बुग्गियों पर सवार उनके चालक वनकर्मियों को देखकर भाग निकले। वनकर्मियों की टीम ने पांचों घोड़ा बुग्गियों को कब्जे में ले लिया। भागे घोड़ा बुग्गी चालक कुछ ही देर बाद आलमपुर अमादपुर गांव से भीड़ लेकर मौके पर पहुंच गए और वनकर्मियों की टीम से हाथापाई कर घोड़ा बुग्गियां छीन ली।

इस पर वनकर्मियों ने बेहट कोतवाली में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर भीड़ में शामिल लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक घोड़ा बुग्गी चालक को पकड़ लिया।

पुलिस उसे जीप में बैठाकर कोतवाली लेकर आ रही थी, लेकिन वह भी गंदेवड़ तिराहे पर मौका पाकर जीप से कूदकर भाग निकला। उधर, वन विभाग की टीम लकड़ियों से लदी पांचों घोड़ा बुग्गियों को कब्जे में लेकर बेहट रेंज कार्यालय ले आई।

वन क्षेत्राधिकारी गुलफाम अहमद ने बताया कि फरार घोड़ा बुग्गी चालकों फारूख, कुर्बान, अशरफ, मोहम्मद हसन और दूसरे कुुर्बान नाम के व्यक्ति के खिलाफ विभागीय मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह सभी खुवाशपुर गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें