फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने स्कूटी सवार छात्र को कुचला, बवाल

Tue, 07 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला मसूरी
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच-24 पर जेल चौकी के पास सर्विस रोड पर सोमवार को डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार नौवीं क्लास के छात्र अमर (15) की मौत हो गई। इससे नाराज महिलाओं ने आधा घंटे हाईवे जाम कर हंगामा किया। पुलिस ने विरोध किया तो उन्होंने पथराव कर दिया, जिसमें दो दरोगा चोटिल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ तितर-बितर की और जाम खुलवाया।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र की मां और बहन समेत तीन महिलाएं जख्मी हो गईं। मसूरी पुलिस ने डंपर को कब्जे और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।अमर डासना राजीवपुरम देवी मंदिर रोड पर परिवार के साथ रहता था। वह आध्यात्मिक नगर इंटर कालेज में पढ़ता था। तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता राजेश कुमार फैक्ट्री में नौकरी करते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अमर स्कूटी पर स्कूल से घर जा रहा था। जेल चौकी के पास सर्विस रोड पर उसे सामने से आ रहे डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर में मिट्टी भरी थी, जिसे वह पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर डालने जा रहा था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से शव हटवाकर डंपर चालक को मिट्टी डालने के लिए भेज दिया।जैसे ही यह खबर मृतक के परिजनों और स्थानीय महिलाओं को मिलीं, वे काफी तादाद में वहां पहुंचीं और हंगामा करते हुए एनएच-24 पर जाम लगा दिया।

पुलिस ने जबरन जाम खुलवाने की कोशिश की तो महिलाओं ने पथराव कर दिया, जिसमें दरोगा अशोक और विक्रम चोटिल हो गए। बवाल बढ़ता देख मसूरी केअलावा सिहानी गेट और मुरादनगर पुलिस भी बुला ली गई। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए महिलाओं पर लाठियां फटकारीं, जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई।

अमर की मां संतोष और बहनों कोमल व निशा पुलिस की लाठियों से घायल हो गई हैं। एसएचओ मसूरी ने बताया कि मृतक के पिता राजेश ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने बताया कि लोगों को यह गुस्सा था कि छात्र को अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि छात्र ने हेलमेट नहीं पहना था।

एनएच-24 पर एक घंटे तक लगी रहीं चार किमी लंबी लाइनें
जाम से करीब एक घंटे चार किमी लंबी लाइनें लगी रहीं। जाम में फंसे लोग सर्विस रोड और गलियों से भी निकलते नजर आए। जाम करीब आधा घंटे में खुल गया था, मगर यातायात सामान्य होने में एक घंटा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें