फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकीम काला समेत 16 पर गुंडा एक्ट

Sat, 25 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में  कुख्यात मुकीम काला और उसके 15 साथियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकीम काला पिछले करीब छह महीने से जेल में सजा काट रहा है।
विज्ञापन


इस मुकदमे के बाद उसकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मुकीम काला पर हत्या, सामूहिक लूट, डकैती जैसे अनेक मुकदमे दर्ज हैं। सहारनपुर में वह और उसके साथी सिपाही की हत्या करने, तनिष्क शोरूम में करोड़ों की डकैती समेत अनेक बड़े अपराधों को अंजाम दे चुके हैं।

करीब छह महीने पहले एसटीएफ के हत्थे चढ़ा था। तब से वह जेल में सजा काट रहा है। पुलिस लगातार जेल में जाकर भी उससे अलग-अलग मामलों में पूछताछ करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कोतवाली सदर बाजार प्रभारी गिरीश कुमार जयंत की ओर से मुकीम और उसके 15 साथियों  के खिलाफ गैंगेस्टर अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया है।

इसके तहत दोषियों को अधिकतम दस साल की सजा का प्रावधान है। यानी कोतवाली सदर के इस कदम से मुकीम और उसके साथियों की और मुश्किल बढ़ गई है। 

इन पर लगी गुंडा एक्ट 
q मुकीम उर्फ काला पुत्र मुस्तकीम निवासी कैराना। 
q मोबीन उर्फ काला पुत्र जाहिद निवासी देवबंद, सहारनपुर। 
q फिरोज उर्फ पव्वा पुत्र यूसुफ निवासी सरूरपुर मेरठ। 
q मुंशाद उर्फ रिहान पुत्र इकराम कुरैशी निवासी सरधना मेरठ। 
q शहजाद उर्फ रिहान पुत्र इकराम कुरैशी सरधना मेरठ। 
q जुल्फाना उर्फ जस्सो पत्नी साबिर निवासी जंधेड़ी कैराना। 
q जासमीन उर्फ लाली पत्नी मुकीम उर्फ काला, निवासी कैराना। 
q इरशाद पुत्र हाजी बुंदू निवासी खानपुर गंगोह। 
q शबाना पुत्री हारून निवासी खंदावली कैराना। 
q शुऐब पुत्र मुशर्रफ डेरा इलाहीपुर सदर बाजार सहारनपुर। 
q शाहरूख पुत्र मुशर्रफ डेरा इलाहीपुर सदर बाजार सहारनपुर। 
q आसिफ पुत्र नसीम निवासी सैदपुरा चरथावल। 
q मौसम अली पुत्र कमरुद्दीन निवासी हल्जोर भगवानपुर। 
q साबिर पुत्र आसिफ निवासी जंधेड़ी कैराना।  
q महताब उर्फ जीवा पुत्र असगर निवासी बलवा शामली। 
q सादर पुत्र आरिफ निवासी शेखजादगान तीतरो सहारनपुर। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें