फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने बरामद की अवैध शराब

Sat, 25 Jun 2016 12:15 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
मुरादाबाद में पकड़ी गई अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला आबकारी विभाग की टीम ने अछल्दा में छापेमारी करके रैपर बदलकर बेची जा रही शराब को बरामद कर लिया। इस कारोबार से जुड़ा आरोपी फरार हो गया। टीम ने मौके से 13 पेटी शराब और 24 क्वार्टर बरामद किए हैं। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


आबकारी विभाग को अछल्दा में अवैध रूप से रिफलिंग और शराब बनने की सूचना मिल रही थी। शिकायत के आधार पर टीम ने अछल्दा में छोटे पुत्र अशोक रैदास के मकान में छापेमारी की। छापेमारी की भनक लगने पर आरोपी छोटे से मौके से फरार हो गया। वहीं मौके से 13 पेटी और 24 क्वार्टर शराब बरामद हुई। यह सभी बिना होलोग्राम की शराब थी। सूचना पर अछल्दा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बरामद शराब को थाने ले आई। जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है। मौके से आबकारी टीम को चंडीगढ़ में बनने वाली शराब बरामद हुई जो कि अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए अनुबंधित है। कारोबार से जुड़े लोग इस शराब में यूपी में चलने वाली शराब का रैपर लगाकर बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें