फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

Sun, 23 Jun 2019 11:43 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
गोली लगने पर घायल हुए बदमाश को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुतुबशेर थाना पुलिस की अंबाला रोड पर भाऊपुर पुलिया के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। एक बदमाश की टांग में गोली लगी, जिस कारण उसे दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश हरिद्वार के ज्वालापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कस्सावान का रहने वाला है। उसके खिलाफ लूट और चोरी के कई मामले में ज्वालापुर थाने में दर्ज बताए गए हैं। 
विज्ञापन


रविवार रात करीब नौ बजे कुतुबशेर थाना पुलिस अंबाला रोड पर नकुड़ तिराहा पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सहारनपुर की तरफ से जा रही बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक पर दो युवक सवार थे। युवकों ने बाइक नहीं रोकी, बल्कि पुलिस पर तमंचे से फायर करके वह अंबाला रोड की तरफ तेजी से भागे।

पुलिस ने पीछा किया तो अंबाला रोड पर ही भाऊपुर पुलिया के पास घेराबंदी होने के कारण बदमाशों ने अपनी बाइक नहर पटरी की तरफ दौड़ा दी। वहां पहुंचकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग की। एक बदमाश की टांग में गोली लगी, जिस कारण वह वहीं गिर पड़ा, जबकि उसका साथी खेतों के रास्ते फरार हो गया। 
विज्ञापन


कुतुबशेर थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। गिरफ्तार बदमाश राशिद पुत्र अब्दुल रहमान ज्वाला पुरिया निवासी मोहल्ला कस्सावान, थाना ज्वालापुर हरिद्वार का रहने वाला है। आरोपी के पास से बाइक, तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। ज्वालापुर थाना पुलिस से इसके आपराधिक रिकार्ड की जानकारी ली गई, तो पता चला कि इसके खिलाफ लूट, चोरी और वाहन चोरी के एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश से उसके साथी का नाम पता मालूम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें