फर्जी नंबर प्लेट लगी तीन बाइक बरामद, एक पकड़ा
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी तीन बाइकों सहित एक युवक को पकड़ा है, जबकि आरोपी के दो अन्य साथी फरार हो गए।
थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एसएसआई सचिन शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार देर शाम सुल्तानपुर तिराहे पर चेकिंग करते हुए एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके पास से एक फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई बाइक बरामद की। पकड़ा गया युवक मोहित पुत्र सुंदरलाल मोहल्ला गढ़ी चिलकाना है। मोहित के दो साथी अजय पुत्र दिनेश निवासी मोहल्ला मेन बाजार चिलकाना तथा कृष्णा पुत्र बलजीत निवासी मोहल्ला गढ़ी चिलकाना अपनी फर्जी नंबर लगी प्लेट बाइक मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए मोहित का चालान किया। ब्यूरो