शराब के साथ तस्कर पकड़ा
छुटमलपुर। शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहारीगढ थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में गठित टीम ने शाहरुख निवासी सतपुरा बिहारीगढ़ के पास से अवैध शराब पकड़ी और उसे गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि घाड़ इलाके में कहीं भी शराब की अवैध बिक्री और कसीदगी नहीं होने दी जाएगी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।