शराब बेचने का विरोध करने पर मारपीट, तीन घायल
नकुड़। अवैध रूप से शराब बेचने से मना करने पर आरोपियों ने मोहल्ले के तीन युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल जांच कराने के बाद महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला सुजातपुरा निवासी प्रवीण, कुलदीप व अंकित आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले में एक महिला काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचती है। इससे आए दिन मोहल्ले में विवाद होते रहते हैं तथा मोहल्ले में अवैध रूप से बिक रही शराब के कारण माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, कि उन्होंने आरोपी महिला को शराब बेचने से मना किया तो महिला ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोट लगी है। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर एक महिला व उसके दो पुत्रों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजने के साथ एक महिला राकेश, सोनू व सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।