फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर चले ईटा, पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। थाना क्षेत्र के अमोलर में दरवाजे के समीप जुआं खेलने से मना करने पर दो पक्षों में ईट-पत्थर व लाठियां चल गईं। इसमें दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से तीन को रेफर कर दिया गया। एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

अमोलर निवासी अजयपाल सिंह पुत्र घुरई ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि पड़ोसी रिंकू, गौरीशंकर, राहुल, लोकेश उर्फ लुकई पुत्र सुभाष चंद्र रात करीब 10 बजे घर के दरवाजे के पास जुआ खेल रहे थे। इस दौरान ये लोग अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। इससे अजय ने जुआ खेलने से मना किया। आरोप है कि जुआ खेल रहे लोग गाली-गलौज के साथ लाठी डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में अजयपाल की पत्नी गीता देवी, पुत्र संजीत, घुरई व बहू साधना पत्नी दिनेश, भाई विजयपाल और अजित घायल हो गए। हमलावरों ने घर पर पथराव करने के साथ दरवाजे पर कार भी तोड़ डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर यूपी 100 पुलिस और चौकी प्रभारी अमोलर के मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से गीता, साधना, अजयपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।


जुआ खेलने का विरोध करने पर पूरे परिवार को पीटा
छह लोग घायल, चार जिला अस्पताल रेफर किए गए
चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें