फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ गैंगरेप, एक आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी से बुधवार रात तीन युवकों ने उसके घर में घुस कर गैंगरैप किया। जाग होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात चिलकाना थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ घर के एक कमरे में सो रही थी। जबकि परिजन अन्य कमरों में सो रहे थे। रात लगभग दो बजे किशोरी की मां दूसरे कमरे में बीमार बच्चे को देखने चली गई। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले नदीम पुत्र जहीद, जावेद पुत्र सईद तथा गयूर पुत्र सलीम उनके घर में घुस गये तथा किशोरी के साथ जान से मारने की धमकी देकर गैंगरैप किया। इसी दौरान परिजन जाग गये। परिजनों को कमरे में आता देख कर आरोपी दीवार फांद कर भागने लगे तो किशोरी के परिजनों ने उनको पहचान लिया। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर रात को ही थाना चिलकाना पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह किशोरी को मेडिकल परीक्षण के जिला अस्पताल भेजा तथा आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी।
थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी नदीम पुत्र जाहिद को गिरफ्तार कर लिया तथा अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें