फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक की हत्या के बाद बदमाशों ने बस चालक को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। स्कूल प्रबंधक की हत्या के बाद बदमाशों ने अब स्कूल के बच्चों को लेकर आने वाली बस के चालक को धमकी दी है। बदमाशों ने उससे कहा है कि बस को स्कूल से नहीं हटाया गया तो परिणाम भुगतने को तैयार रहे। जिससे बस चालकों में ही नहीं स्कूल के अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों में भी दहशत फैल गई है। बस चालक ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

बड़गांव के स्कूल प्रबंधक ग्राम बालू माजरा निवासी सुभाष राणा की दो अगस्त की रात को बड़गांव से घर जाते समय बदमाशों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। पुलिस ने पांच दिन बाद हत्याकांड का खुलासा करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो आरोपियों ओमपाल और विक्की को फरार बताया था। हालांकि लोगों को पुलिस के खुलासे पर यकीन नहीं हुआ। पुलिस ने परिजनों पर दबाव बनाकर संतुष्टि-पत्र लिखवा लिया। बृहस्पतिवार को फिर से हुई घटना ने एक बार फिर पूरे स्कूल को ही दहशत में ला दिया है। बृहस्पतिवार को छुट्टी के बाद स्कूल की बस सहारनपुर मल्हीपुर मार्ग से मियानगी गांव में स्कूली बच्चों को घर छोड़कर आ रही थी। बस चालक ओमपाल के अनुसार बस को मियानगी मार्ग पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अगवा करने की कोशिश की। उसके बाद बदमाशों ने बस चालक को उस स्कूल से सभी स्कूली वाहन हटाने के लिए कहा और धमकी दी कि स्कूल से बसें नहीं हटाईं तो परिणाम भुगतने को तैयार रहें। उसके बाद आरोपी बदमाश फरार हो गए। चालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी छानबीन की। लेकिन कोई भी हाथ नहीं आया। घटना का पता चलते ही कस्बे के दुकानदारों सहित ग्रामीण एकत्र हो गये ओर थाना पहुंच कर रोष प्रकट किया। चालक ओमपाल ने बताया कि सभी बदमाश मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए थे। स्कूल से बस नहीं हटाने पर जान से मारने की धमकी दी। चालक ओमपाल निवासी मंगनपुर रोनी थाना बाबरी जिला शामली ने थाने पर अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि मामला गंभीर है जांच की जा रही है।
-----------------
-- मामले की जांच कराई जा रही है
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। बस चालक ने तहरीर पर मामला दर्ज कराया जा रहा है। मामला गंभीर है।
---------------
फरार आरोपी हुए 50 हजार के इनामी
सहारनपुर। बड़गांव क्षेत्र के स्कूल संचालक ग्राम बालू माजरा निवासी सुभाष राणा की दो अगस्त को अपहरण कर हत्या करने के दो आरोपियों ओमपाल निवासी हसनपुर लुहारी थानाभवन जिला शामली तथा विक्की जलालाबाद हसनपुर पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। सात अगस्त को ही उन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। डीआईजी शरद सचान ने बताया कि आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनको पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। उन पर इनाम 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें