चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उनके पास से बरामद कार को सीज कर दिया है। थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एसआई दीपक चौधरी अपनी टीम के साथ पटनी-पिलखनी मार्ग पर गस्त कर रहे थे। जब पुलिस टीम गांव बकारका में भट्टे के पास पहुंची तो एक आल्टो कार में सवार तीन युवक पुलिस को देखकर कार को भगाने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करके आल्टो कार तथा उसमें सवार तीन युवकों को अपने कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान इनके पास से साढ़े छ: किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गये तीनों युवक गांव हरड़ाखेड़ी निवासी आकिल पुत्र इसरार एवं शावेज पुत्र इरशाद तथा गांव बकारका निवासी अमजद पुत्र कामिल है। पुलिस ने तीनों को 8/15 एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया तथा इनके पास से बरामद आल्टो कार को सीज कर दिया।