फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पुलिसकर्मियों को दिखाया जा सकता है महकमे से बाहर का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सड़क दुर्घटना में नुमाइश कैंप दो किशोरों की डायल 100 पुलिसकर्मियों की लापरवाही से हुई मौत के मामले में तीनों पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जल्द शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके पश्चात तीनों पुलिसकर्मियों को महकमे से बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन

नुमाइशकैंप निवासी सन्नी और अर्पित की बृहस्पतिवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद डायल-100 के तीनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण मौत होने का मामला गर्माया हुआ है। सूत्र बताते हैं कि शासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। आरोपी पुलिसकर्मी इंद्रपाल सिंह, पंकज कुमार व मनोज के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 व पुलिस एक्ट 29 डी में थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज की गई। तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। मगर, अब पुलिसकर्मियों की नौकरी भी खतरे में आ गई है। क्योंकि, पुलिसकर्मियों की लापरवाही की वीडियो वायरल होने और मीडिया द्वारा प्रकरण उठाए जाने के बाद शासन ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। सूत्र बताते हैं कि शासन ने स्थानीय पुलिस को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा है। जनकपुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, अभी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शासन को पूरे प्रकरण की रिपोर्ट भेजते ही गिरफ्तारी होना भी तय माना जा रहा है। इसके बाद पुलिसकर्मियों को महकमे से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि तीनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है। स्थानीय पुलिस जल्द शासन को रिपोर्ट भेज देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें